नई दिल्ली। भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार निर्माता कंपनी हुंडई ने अपनी नई सैंट्रो को जल्द भारतीय बाजारों में उतारने वाली है। कंपनी की पुरानी सैंट्रो को बंद कर नई सैंट्रो को बाजारों में उतारने वाली है। कंपनी की इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हुंडई सैॆट्रो के ही नाम से इसे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस कार की जानकारी आधिकारिक रुप से नहीं दी है।
…तो ये हो सकती है टाटा की नई SUV कार
हुंडई की नई सैंट्रो कार एक हैचबैक कार होगी। कयास लगाई जा रही है कि इस कार को चार से पांच महीने के अदंर लॉन्च कर दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो नई सैंट्रो बाजारों में इस साल अक्टूबर में दिखेगी। हु़ंडई नई सैंट्रो को इओन से रिप्लेस कर सकती है। नई सैंट्रो को कंपनी फेस्टिवल सीजन में भी लॉन्च कर सकती है।
सैंट्रो की बात करें तो कंपनी की ये कार सबसे पहली कार थी जो अभी तक सबसे ज्यादा चलने वाली कार रही है। सैंट्रो के द्वारा ही हुडंई ने अपनी मार्केट में पक्कड़ बनाई थी। काफी समय बाद कंपनी अपनी इस कार का डिजाइन और फीचर्स बदलकर पेश करेंगी।
ये होंगे फीचर्स
कंपनी अपनी नई सैंट्रो में 1.0 लीटर, 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दे सकती है। प्रदूषण को देखते हुए भी कंपनी इसमें एलपीजी और सीएनजी किट की सुविधा दे सकती है। इस कार में 5 स्पीड मैन्युअल गेयर बॉक्स हो सकते है।
सुजुकी ने जापान में उतारी जिम्नी, दिए है ये फीचर्स
नई सैंट्रो का सीधा मुकाबला मारुती की वैगन-आर, अल्टो, सेलेरियो और टाटा की टियागो से होगा। वहीं कंपनी इस कार की कीमत तीन से चार लाख के बीच रख सकती है। बरहाल नई सैंट्रो कितना धमाल मचाती है ये तो समय ही बताएगा।