Home न्यू लॉन्च क्या आपको भी है 2021 में इन कारों का इंतजार

क्या आपको भी है 2021 में इन कारों का इंतजार

by Rachna Jha
cars in 2021

आइए आपका परिचय उन बहुप्रतीक्षित अपकमिंग कारों से करवाएं; जिनके लॉन्च का इंतजार हम सबों को है। जो कि अब वर्ष 2021 में लॉन्च होंगी। जिनमें मुख्यतः, सेडान, एसयूवी, हैचबैक, लग्जरी, कन्वर्टिबल, कूपे, हाइब्रिड, एमयूवी आदि वाहन शामिल हैं। तो चलिए, जानकारी लें:-

MARUTI SUZUKI लॉन्च करेगी सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी

महिंद्रा एक्सयूवी 500:-

नई महिंद्रा एक्सयूवी 500 भारत में 2021 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख रुपए हो सकती है।  इसमें 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल व 2.2 लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिल सकता है। साथ ही, मर्सिडीज कारों के जैसा इन्फोटेनमेंट सिस्टम व इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को पास में फिट किया गया है। वहीं, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में गियर पोजिशन इंडिकेटर व स्पीडोमीटर के आउटपुट डिस्प्ले होते हैं।

Mahindra XUV500

टाटा अल्ट्रॉज़ टर्बो पेट्रोल:-

TATA TIGOR 2021 जल्द होगी लॉन्च

यह हमारे देश की सबसे सुरक्षित कारों में से एक मानी जाती है। 2021 में कंपनी इस प्रीमियम हैचबैक का ज्यादा पावरफुल वर्जन लाएगी। साथ ही यह टर्बोचार्ज़ड पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च होगी।  इसका इंजन 119 बीएचपी की पावर व 140 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इसकी अनुमानित कीमत 7.99 लाख से 9.50 लाख रुपए तक हो सकती है।

Tata-ultra-turbo-petrol

टाटा हैरियर पेट्रोल:-

जीप कंपास फेसलिफ्ट होगी जनवरी 2021 में लॉन्च

टाटा की सबसे प्रसिद्ध एसयूवी है। कंपनी अब इसका पेट्रोल वर्जन लॉन्च करेगी। वैसे अभी तक यह डीजल इंजन के साथ आती थी।  जिसकी कीमत 13.84 लाख ₹ है। वहीं इसका मूल्य निर्धारण इससे कम हो सकता है।

Tata-harrier-petrol

टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट:-

यह 9 एग्जॉटिक इंपोर्टेड कारें जो एक जगह पड़े-पड़े खा चुकी हैं जंक (रस्ट)

कंपनी की टॉप सेलिंग एसयूवी 2021 की शुरुआत में आ सकती है। जोकि अपडेटेड वर्जन में आएगी। वही कंपनी इसका ज्यादा स्पोर्टी फॉर्च्यूनर लिजेंडर वर्जन में पेश करेगी। इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख ₹ हो सकती है।

Toyota-Fortuner-Facelift

रेनॅा काइगर:-

Kia Motors बन गई, भारत की छठी कार निर्यातक

यह 2021 में लॉन्च होगी। वहीं इस कार को कुछ वक्त पहले कांसेप्ट के रूप में प्रस्तुत किया गया था। इसकी अनुमानित कीमत 5.50 लाख रुपए से 9.5 लाख रुपए हो सकती है। इसे 1.0 लीटर 3 सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन व टर्बो चार्ज़्ड वर्जन में लॉन्च किया जाएगा।

Rena-Kaigar

हुंडई एएक्स1:-

यह माइक्रो एस यू वी 2021 में लॉन्च होगी। इसमें 1.0 लीटर का 3 सिलिंडर, डायरेक्शन इंजेक्शन, टर्बोचार्ज़्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है।  वहीं यह मैनुअल व ऑटोमैटिक दोनों ही ट्रांसमिशन में होगी। जल्दी ही कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वेरियंट भी लॉन्च कर सकती है । इसकी अनुमानित कीमत 4-7 लाख रुपए तक हो सकती है।


Hyundai-AX1

न्यू होंडा ज़ेड आर-वी:-

भारत में निर्मित हुई FERRARI रेप्लिका

होंडा अपनी इस 4 मीटर एसयूवी को 2021 में लॉन्च करेगी। यह 6- स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक वेरीयंट में लॉन्च हो सकती है। इसमें 1.0 लीटर का 3- सिलिंडर, टर्बोचार्ज़्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा।  जोकि 121 बीएचपी की पावर व 175 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इसकी अनुमानित कीमत 7 से 17 लाख ₹ तक हो सकती है।


New-Honda-Z-R-V

हमने आपका परिचय कुछ अपकमिंग कारों से करवाया जो कि अगले साल 2021 में लॉन्च होंगी।