हम आपके लिए लेकर आए हैं भारत के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी। यदि आप भी लो बज़ट के इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना चाह रहे हैं तो, इनमें से किसी का चुनाव कर सकते हैं। जहाँ ये स्कूटर हमारे पर्यावरण को भी प्रदूषित होने से बचाते हैं। तो चलिए, जानकारी लें:-
कोच्चि मेट्रो में ले जा सकते हैं साइकिल क्या दिल्ली में भी शुरू होगी यह सुविधा
Ampere Reo और Reo Elite:-
इन दोनों की कीमत क्रमशः, 53,779 रुपए व 60,000 रुपए है। Ampere Reo इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 60 किलोमीटर व इसकी बैट्री 6 घंटे में फ़ुल चार्ज हो जाती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है। जबकि Ampere Reo Elite स्कूटर की रेंज 65 किलोमीटर है। दोनों ही स्कूटर पर 2 साल की वारंटी है। पर, मोटर कंट्रोलर व चार्जर पे एक साल की वारंटी है।
एक नजर 2020 के कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर पर
Hero Flash E2:-
ये हैं 2020 के सबसे सस्ते 7 हेलमेट
इसकी अनुमानित कीमत 53,000 रुपए है। यह फ़ुल चार्ज होने पर 65 किलोमीटर की रेंज देती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल है। साथ ही, एलईडी हेडलैंप, टेलिस्कोपिक सस्पेंसन व लाइटवेट अलॉय व्हील्स हैं।
Okinawa R3O:-
ट्रायम्फ रॉकेट 3 जी टी भारत में हुई लॉन्च
इस स्कूटर की अनुमानित कीमत 59,000 रुपए है। फ़ुल चार्ज होने पर यह 60 किलोमीटर की रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है। इसमें रिजेनेटिव एनर्जी के साथ इलेक्ट्रॉनिक असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम है। इसके मोटर पर 3 साल की वारंटी मिलती है।
Hero Optima E2:-
नई बाइक खरीदी है तो जरूर जानें इन बातों को
इस स्कूटर की अनुमानित कीमत 62,000 रुपए है। फ़ुल चार्ज होने पर यह 65 किलोमीटर की रेंज देती है। कंपनी के अनुसार यह सिर्फ 4 घंटे में फ़ुल चार्ज हो जाती है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है। इसमें 250 वॉट का बीएलडीसी इलेक्ट्रिक मोटर है।
Okinawa Lite:-
इसकी अनुमानित कीमत 64,000 रुपए है। इसकी बैट्री को फ़ुल चार्ज होने में 5 घंटे लगते हैं। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेड लैम्प दिए गए हैं। साथ ही, ऑटो-कट फंक्शन व माइक्रो चार्जर, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कॉनसोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, फ्रंट डिस्क ब्रेक आदि आकर्षक फीचर्स शामिल हैं।
Hero Electric Dash:-
इसकी अनुमानित कीमत 50,000 से 62,000 रुपए है। यह 60 किलोमीटर की रेंज देती है। इसमें एलईडी हेड लाइट डीआरएल के साथ है। वहीं, फ़ुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कॉनसोल, एक यूएसबी चार्जिंग सॉकेट व रीमोट बूट ओपनिंग ट्यूबलेस टायर्स के साथ है।
उम्मीद है कि हमारे देश के इन सस्ते (लो बजट) स्कूटर पर दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी।