Home Uncategorized शेवरलेट इंडिया शुरू करने जा रहा है मानसून सर्विस कैंप

शेवरलेट इंडिया शुरू करने जा रहा है मानसून सर्विस कैंप

by कार डेस्क
Chevrolet

नई दिल्ली। शेवरलेट की भारत यात्रा जारी है। शेवरलेट इंडिया ने राष्ट्रव्यापी आफ्टर सेल्स सर्विस कैंप, ‘शेवरलेट मानसून सर्विस कैंप’ की घोषणा कर दी है। मानसून सर्विस कैंप, 21 से 25 जून 2018 तक भारतभर में सभी शेवरलेट ऑथराइज सर्विस सेंटर पर आयोजित किया जाएगा।

मानसून सर्विस कैंप का उद्देश्य, कारों के सभी कॉम्पोनेन्ट का इष्टतम और सुरक्षित प्रदर्शन सुनिश्चित करना है, जो विशेष रूप से मानसून के मौसम के दौरान महत्वपूर्ण है। शेवरलेट ट्रेंड सर्विस टेक्नीशियन यह सुनिश्चित करेंगे कि शेवरलेट सर्विस नेटवर्क पर जाने वाले सभी शेवरलेट वाहनों पर सही ढ़ंग से ध्यान दिया जाए।

शेवरलेट इंडिया के दिशानिर्देशों के अनुसार, मानसून सर्विस कैंप, कार के सभी महत्वपूर्ण कार्यों की विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के लिए शेवरलेट मालिकों को अपनी कार का निःशुल्क चेक-अप प्रदान करेगा।

शिविर अवधि के दौरान, किसी भी एक शेवरलेट ऑथराइज सर्विस ऑपरेशन में दौरा करने वाले सभी शेवरलेट ग्राहक अपनी कार के लिए मुफ्त स्क्रीन वॉश, मुफ्त वाहन निरीक्षण, मुफ्त टॉप-वॉश और श्रम लागत और शेवरलेट जेन्युइन पार्ट्स पर 10% तक छूट प्राप्त कर सकते हैं। मूल्य वर्धित सेवा पर 20% छूट है।

शेवरलेट इंडिया वेब्साइट के माध्यम से डिजिटल संचार के अलावा, टेली-कॉलिंग, एसएमएस, ई-मेलर्स और प्रमुख स्थानों पर बैनर डिस्प्ले सहित संचार के विभिन्न तरीकों के माध्यम से शेवरलेट मानसून सर्विस कैंप के बारे में शेवरलेट मालिकों को सूचित किया गया है।