होंडा एक्टिवा बहुत मशहूर और पुरानी स्कूटर है जिसको भारतीय बाजार में सर्वाधिक पसंद किया जाता है। होंडा एक्टिवा 4g वर्जन को अब 5g के अंदर परिवर्तन कर दिया गया है। साथ ही इसमें कई अपडेट भी किये गए हैं। होंडा एक्टिवा का यह 4g मॉडल लगभग 2017 में मार्केट में लॉन्च किया गया था। यह चौथी जनरेशन का स्कूटर है एवं अब इसमें अपडेट किया गया और पॉंचवी जनरेशन का स्कूटर मार्केट में लॉन्च किया गया। होंडा पर लोगों का विश्वास बहुत अधिक है एवं आज भी अगर बात आती है स्कूटर खरीदने की तो लोग सबसे पहले एक्टिवा के बारे में ही सोचते है। यह एक बहुत मजबूत स्कूटर है इसकी बैटरी में भी कभी कोई परेशानी नहीं आती और यह सालों साल चलने वाली स्कूटर है। अगर होंडा एक्टिवा की खरीदी का अनुमान लगाया जाये तो इसका आंकड़ा 20 लाख को पार करता है।
इसे भी पढ़ें: मारुति अर्टिगा 2019, 1.5 लीटर के इंजन के साथ लॉन्च
कभी -कभी बजट कम होने के कारण हम सोचते हैं कि कैसे यह होंडा एक्टिवा 4g नया स्कूटर ख़रीदा जाये तो परेशान न हों यहाँ ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है। जिससे आप बिना किसी परेशानी के यह स्कूटर खरीद सकते हैं। इसके बाद हम देखेंगे होंडा एक्टिवा 4g की कुछ बिशेषताएं जैसे इसमें दिए गए स्पेसिफिकेशन और फीचर्स: ट्यूबलेस टायर्स, फ्रंट सीट कवर डिज़ाइन, काफी बड़ा अंडर सीट स्टोरेज, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, 110 सीसी का एयरकूल्ड 4-स्ट्रोक इंजन, 8 BHP का पॉवर, 9 NM का टार्क, इंजन BS-IV मानकों पर सम्पूर्ण इत्यादि।
इसे भी पढ़ें: महिंद्रा दे रही है इस महीने अपनी इन कारों पर बम्पर डिस्काउंट
इसके यही स्पेसिफिकेशन और सुविधाएं इसे ख़ास बनाते हैं जो लोगों को अपनी और आकर्षित करती हैं। आप ये सभी सुविधाओं का मज़ा सिर्फ 50,730 रुपये की कीमत में ले सकते हैं। ईएमआई उपलब्ध होने के कारण आपको इतना पैसा एक साथ भी जमा नहीं करना पड़ेगा इस होंडा एक्टिवा 4g स्कूटर को आप आसान किस्तों पर खरीद सकते हैं। और सैर का मज़ा ले सकते हैं। यह होंडा एक्टिवा 4g भारतीय मार्केट में बहुत पसंद किया गया और अभी भी पसन्द किया जा रहा है लेकिन टाइम के साथ इसमें कुछ परिवर्तन किये गए हैं और नए मॉडल के रूप में पॉंचवी पीढ़ी का होंडा एक्टिवा स्कूटर भी होंडा ने लॉन्च कर दिया जिसमें और अधिक सुविधाएं दी गयी हैं।