जापानी कार निर्माता ने अप्रैल से नवंबर 2017 तक की अवधि में 117,322 इकाइयाँ बेची है, जबकि पिछले साल 9,451 इकाइयां बेची गई थी। सालाना आधार पर मासिक आंकड़ों की तुलना करते हुए, होंडा ने 47 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। होंडा ने पिछले साल नवंबर में 8,029 वाहन की तुलना में नवंबर 2017 में 11,819 इकाइयां बेची थी। लेकिन नवंबर 2016 में, विमुद्रीकरण से बिक्री में काफी प्रभाव पड़ा था।
पिछले महीनों के साथ होंडा की नवंबर 2017 के प्रदर्शन की तुलना करते हुए, कंपनी द्वारा जुलाई से सितंबर तक करीब 18,000 इकाइयों को बेची जाने के बाद संख्या घट रही है। अक्टूबर में लगभग 14,000 इकाइयों और नवंबर में 11,819 के साथ, होंडा की बिक्री ने काफी गिरावट आई है।
यह गिरावट इसके पूर्ववर्ती, होंडा सिटी की बिक्री के कारण हुई है, जो की 6,000 से अधिक इकाइयों से घटकर पिछले महीने करीब 3,000 इकाइयों तक पहुंच गई है। डब्ल्यूआर-वी, जैज़ और अमेज़ से होंडा की बिक्री में वृद्धि हुई है।