Home Uncategorized होंडा ने भारत में सिटी की 7 लाख इकाइयों की बिक्री की

होंडा ने भारत में सिटी की 7 लाख इकाइयों की बिक्री की

by कार डेस्क

नई दिल्ली: जापानी कार निर्माता होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड की भारतीय सहायक कंपनी ने आज घोषणा की कि उनकी प्रीमियम सेडान होंडा सिटी की 1998 में लॉन्च होने के बाद से 7 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है।

भारत होंडा सिटी के लिए सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण बाजार है, और भारत का वर्तमान में कार की दुनिया भर में बिक्री में 25% से अधिक हिस्सा है।

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और सीईओ, योचिरो उने ने भारत में होंडा सिटी की इस उपलब्धि के बारे में बात करते हुए कहा, “होंडा सिटी भारत में हमारे बेस्टसेलर मॉडल है और देश में 7 लाख इकाइयों की संचयी बिक्री हासिल करने वाली केवल एकमात्र प्रीमियम सेडान है। चार पीढ़ियों की मजबूत विरासत के साथ, सिटी ब्रैंड हमारे ग्राहकों की बदलती रुचि और आकांक्षाओं के साथ विकसित हुआ है। हम ब्रांड के संरक्षण के लिए हमारे सभी सिटी ग्राहकों का धन्यवाद करते हैं। ”

संचयी बिक्री उपलब्धि
पहला परिचय जनवरी 1998
100,000 बिक्री मार्च 2005
200,000 बिक्री अक्टूबर 2007
300,000 बिक्री मार्च 2010
400,000 बिक्री सितंबर 2012
500,000 बिक्री नवंबर 2014
600,000 बिक्री फरवरी 2016
700,000 बिक्री अक्टूबर 2017

उन्होंने कहा “भारत हमेशा होंडा सिटी के लिए एक मजबूत बाजार रहा है और वर्तमान में इसकी दुनिया भर में बिक्री का 25% हिस्सा है। यह उन्नत सुरक्षा, शानदार ड्राइविंग प्रदर्शन, उच्च ईंधन दक्षता, सर्वश्रेष्ठ आराम और उपकरण सूची के साथ स्पोर्टी लुक का पूरा पैकेज है। हम आशा करते हैं कि आने वाले वर्षों में होंडा सिटी अपने पसंदीदा ब्रैंड का रुतबा बनाए रखेगी।”

होंडा सिटी 60 से ज्यादा देशों में मौजूदगी के साथ एक बेहद सफल सेडान है, जो की 3.6 एमएन इकाइयों की संचयी बिक्री दर्ज करती है।

हस्तचालित ट्रांसमिशन (दोनों पेट्रोल और डीजल) और उन्नत सीवीटी पेट्रोल में उपलब्ध, होंडा सिटी में प्रदर्शन और ईंधन अर्थव्यवस्था का सही संतुलन हासिल करने के लिए होंडा के सर्वश्रेष्ठ पावरट्रेन मौजूद है।

भारत में होंडा सिटी की बिक्री

लॉन्च होने के बाद से भारत में संचयी बिक्री 7 लाख ईंधन का प्रकार
पहली जनरेशन सिटी (1998 – 2003) 59,378 पेट्रोल
दुसरी जनरेशन सिटी (2003-2008) 177,742 पेट्रोल
तीसरी जनरेशन सिटी (2008 – 2013) 192,9,93 पेट्रोल
चौथी जनरेशन सिटी (2014 – वर्तमान तक) 269,941 पेट्रोल / डीजल

सिटी बिना चाबी प्रविष्टि, इलेक्ट्रिक सनरूफ, स्टीयरिंग माउटेड ऑडिओ और ब्लूटूथ हैंड्सफ़्री, 17.7 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम (डिजीपैड), रिवर्स कैमरा और पार्किंग सेंसर, क्रूज़ कंट्रोल, स्वचालित एयर कंडीशनर, चमड़े की सीटें, 16 इंच के डायमंड कट मिश्र धातु पहियें जैसी सुविधाएं प्रदान करती है। इसमें सुरक्षा के लिए ईबीडी के साथ एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), और एयरबैग मौजूद है।