Home लेटेस्ट लॉन्च हुंडई इओन का नए अवतार में उतरने को तैयार

हुंडई इओन का नए अवतार में उतरने को तैयार

by Darshana Bhawsar
eon

भारत में जानी-मानी कार निर्माता कंपनी हुंडई ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार हुंडई इओन को 2011 में लॉन्च किया था। परन्तु अब हाल ही के उपभोक्ताओं की रूचि व बाजार के रुख को देखते हुए हुंडई ने अपनी इसी कार को नए अवतार में लॉन्च करने का निर्णय किया है। हुंडई इओन 2019 का अनुमानित मूल्य इसके पुराने मूल्य जितना लगभग 3.5 लाख  – 4.5 लाख ही रखा गया है। यह कार बाजार में लगभग जुलाई 2019 तक उपलब्ध हो पाएगी।

इसे भी पढ़ें: फोर्ड इकोस्पोर्ट की नयी शुरुआत

न्यू बॉडी:

कंपनी ने हुंडई इओन 2019 का मूल्य पहले जितना ही रखते हुए इसमें कई बदलाव किए हैं। नई हुंडई इओन देखने में बहुत ही आकर्षक तथा आधुनिक है। यह कार देखने में तो छोटी कार की ही तरह है लेकिन ऊँची होने के कारण इसमें बैठना बहुत ही आरामदायक है। इसकी हैड लैंप तथा आगे की ग्रिल बहुत ही शानदार बनाई गई है। हुंडई इओन 2019 की रीयर विंडशील्ड तथा टेल लैंप पहले के मुकाबले आकार में बड़ी होने के कारण इसको चलाने में आसानी होगी।

इंजन की पावर:

हुंडई इओन में 800 सी सी का इंजन दिया गया है जो कि 55 बी एच पी की पावर एवं 74.5  न्यूटन मीटर का टार्क उत्पन करता है  इसके अतिरिक्त 1000 सी सी का इंजन दिया गया है जो कि 67 बी एच पी की पावर तथा 94 न्यूटन मीटर का तर्क उत्पन करता है। हुंडई इओन काफी किफायती कार है और ये पेट्रोल और एलपीजी दोनों के ऑप्शंस में उपलब्ध होगी।

इसे भी पढ़ें: फोर्ड इंडिया के नए मॉडल हुए लॉन्च

माइलेज:

 माइलेज की बात की जाए तो हुंडई इओन हाइवे पर 21 किमी प्रति लीटर तथा शहर में 14 किमी प्रति लीटर का दमदार माइलेज दे सकती है।

स्पीड:

अधिकतम स्पीड की बात की जाए तो हुंडई इओन 140 किमी प्रति लीटर की स्पीड से दौड़ सकती है। और यह कार सिर्फ 15 सेकंड में 0  से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

फीचर्स:

इसमें  म्यूज़िक सिस्टम, शानदार इंटिरियर, पावर स्टेरिंग, व्हील कवर, फॉग लाइट, ऐ सी  और पावर विंडो जैसे फीचर्स नवीनीकरण के साथ दिए गए हैं।भारत में हुंडई इओन 2019 का मुकाबला मारुती सुजुकी ऑल्टो, मारुती सुजुकी वैगनआर जैसी कारों से होता है। यह अनुभव किया जा सकता है कि इन नए फीचर्स के साथ हुंडई इओन 2019 प्रतिस्पर्धा की दौड़ में काफ़ी आगे निकल जाएगी।