7 अप्रैल, 2016: होंडा ने, 7 अप्रैल को जकार्ता में आयोजित इंडोनेशिया मोटर शो के दौरान अपनी नई कार होंडा सिविक 2016 को लॉन्च किया। इस कार को 24 लाख रूपये (475,000,00 इंडोनेशिया रूपिया) की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। वर्तमान में अपनी 10वीं पीढी में होते हुए, होंडा सिविक, इंडोनेशिया के लिए केवल ईएस ट्रीम स्तर में उपलब्ध होगी।
डिजाइन:
बाह्य भाग-
नई होंडा सिविक की बाहरी भाग को, “रिवोल्यूशनरी सिल्हूट नव उन्नत सेडान” कॉन्सेप्ट के साथ विकसित किया गया है, जैसा कि इसके स्पोर्टी बनावट लुक और हर उन्नत हिस्से को देखकर पता लगता है।
पूर्णतया नई होंडा सिविक के बाहरी भाग में निम्न विशेषताएं शामिल है- दिन में चलने वाली एलईडी रोशनी के साथ पूर्णतया एलईडी की आगे की रोशनी, लक्जरी और स्पोर्टी ग्रील, आगे में लगाई गई फॉगलैम्प और साइड पोजीशन लैम्प।
पीछे की ओर, रेयर कॉम्बी लैम्प लगाया गया है जो इसके लुक को स्पोर्टी बनाता है, जबकि एलईडी की रोशनी बारें सुरक्षा हेतू लगाई गई जिससे द्वारा अन्य कारों को ब्रेक लगाते समय इन रोशनी द्वारा सिग्नल मिल सके है।
दोहरी एक्जहौस्ट सिस्टम पाइप फिनिशर, गैस उत्सर्जन की दक्षता को बेहतर और कार के स्पोर्टी लुक को मजबूत बनाता है। इसलिए इंजन का प्रदर्शन काफी अच्छा और पावरफुल है।
हालांकि,17 इंच की मिश्र धातु के पहीये और हल्के पदार्थों का प्रयोग करते हुए रेसिंग बनावट के साथ यह कार ड्राइव में बेहतर प्रदर्शन के लिए है।
इंजन:
पूर्णतया नई होंडा सिविक में, 1.5 लीटर की वीटीईसी टर्बो प्रौद्योगिकी के साथ साथ ‘अर्थ ड्रीम’ भी प्रदान की गई है। यह इंजन 5,500 आरपीएम पर 173 बीएचपी तक का पावर और 1700 से 5500 आरपीएम पर 219 न्यूटनमीटर तक टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। यह पैडल शिफ्ट के साथ 7 गति की मैनुअल ट्रांसमिशन द्वारा लैस है।
नई होंडा सिविक की ईंधन दक्षता के बारे में अगर हम बात करे तो, नई सिविक की ईकॉन सुविधा मशीन के कार्य व अन्य कार्यों को खुद से ही समायोजित करते हुए ईंधन दक्षता में वृद्धि करता है।
ईको असिस्ट जैसी सुविधा चालक को कार चलाने के समय ईंधन बचाने के लिए दिशा प्रदान करती है। इसमें एक रंगीन सूचक भी लगाया गया है, जिसके द्वारा ड्राइव करने का ढंग और ईंधन खपत की जानकारी प्रदान की जाएगी। अगर ईंधन खपत ज्यादा होती है तो सूचक का रंग हरा हो जाता है।
यह इंजन, यूरो 4 मानक तक की उत्सर्जन स्तर को प्राप्त करने के लिए उत्सर्जन क्लीनर के साथ, कुशल और शक्तिशाली प्रदर्शन, और बेहतर ईंधन दक्षता प्रदान करती है।
रंगों:
नई होंडा सिविक 5 रंगों में उपलब्ध है- कॉस्मिक, नीले धातु जैसी रंग, काला क्रिस्टल पर्ल रंग, चांदी के धातु जैसा रंग, सफेद ऑर्चिड पर्ल जैसा रंग और आधुनिक इस्पात धातु जैसी रंग।