Home टिप्स टू व्हीलर खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

टू व्हीलर खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

by Rachna Jha
Two-wheeler

हमेशा से ही टू व्हीलर हम भारतीयों के बीच ज्यादा पसंद की जाती रही है। इसकी वजह इनके शानदार लुक व बजट में फिट होना है। साथ ही,बाइक या स्कूटर आसानी से भीड़भाड़ वाले व्यस्त रास्तों से निकल लेने में कारगर साबित होते हैं। आइए, टू व्हीलर के खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसकी आपको जानकारी दें।

जरूरत:-सबसे पहले हमें यह ध्यान में रखना चाहिए कि टू व्हीलर की हमेंजरूरत है या फिर नहीं। क्योंकि बहुत से लोग केवल शौक पूरा करने के लिए टू व्हीलर खरीद लेते हैं। वैसे, हमारे देश में अधिकतर लोग ऑफिस जाने के लिए या फिर रोजमर्रा के जरूरतों के लिए इसे खरीदते हैं।

इसे भी पढ़ें: सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले टू व्हीलर

बजट:- वैसे तो टू व्हीलर कम बजट का वाहन होता है जो कि लगभग 30 हजार रुपए की कीमत पर उपलब्ध हो जाता है। फिर भी, हमें यह ख्याल रखना चाहिए कि हमें इस पर कितने रुपए खर्च करने हैं।साथ ही, फाइनेंस कराना है तो सारी जानकारी विस्तृत रूप से लें। यानी कि आपको कितने महीने तक ईएमआई देनी है, इत्यादि।

माइलेज:- हमें माइलेज की जानकारी भी प्राप्त करनी चाहिए। मसलन, जो टू व्हीलरहम ले रहे हैं, उसका इंजन कितने पावर का है और वह कितनी माइलेज प्रदान करेगा। क्योंकि ज्यादा माइलेज मिलने से हमारा खर्च फ्यूल पर कम आता है।

इसे भी पढ़ें: हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स और कीमत

सुरक्षा:- जैसा कि हम जानते हैं कि टू व्हीलर से हमारे देश में ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं। इसलिए टू व्हीलर को खरीदते वक्त हमें इसका बीमा भी करवाना चाहिए।वहीं, यह बीमा कहां तक कवर करती है यानी कि टू व्हीलर के कौन से पार्ट या बॉडी को यह पूरा कवर करती है।

मॉडल:- भारतीय बाजार में कई मॉडल उपलब्ध हैं।जिसे कि आप अपनी पसंद के अनुरूप खरीद सकते हैं। इनमें बजाज, हीरो, यामाहा, महिंद्रा, जैसी कंपनियों के नाम शुमार है। जोकि, हमारे पसंद व जरूरत के हिसाब से टू व्हीलर्सका निर्माण करते हैं। इसके अतिरिक्त दूरी के अनुरूप इंजन की क्षमता का ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि रोजाना 50 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए हमें 100 सीसी इंजन वाला टू व्हीलर लेना चाहिए। वहीं,125 सीसीव 150 सीसीवाली बाइक का क्रेज भी युवाओं के बीच देखने को मिलता है।

इसे भी पढ़ें: इन दस एसयूवी कारों में मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

चयन:-हमें स्कूटर लेना है या बाइक यह भी तय करना चाहिए।जैसा की हम सभी जानते हैं कि बाइक, स्कूटर से ज्यादा माइलेज देते हैं।पर स्कूटर रोजमर्रा के प्रयोग के लिए ज्यादा अच्छे माने जाते हैं। इसलिए, स्कूटर खरीदना अच्छा विकल्प है। लेकिन युवा वर्ग बाइक चलाना ज्यादा पसंद करते हैं।साथ ही, हमें मैन्ट्नन्स और सर्विस की जानकारी भी प्राप्त करनी चाहिए। जाहिर है कि इन तमाम खूबियों व जानकारियों के बाद, आप एक बढ़िया टू व्हीलर का चयन कर पाएंगे।