नई जानकारी से पता चला है कि, आनंद महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, इंटेलीजेंट मोबिलिटी के लिए विभिन्न उत्पादों का निर्माण करना चाहते है। इसमें बहुत सारी स्वायत्त विद्युत वाहनों का निर्माण शामिल होगा। महिंद्रा फॉर्मूला ई में हिस्सा ले रही है,
महिंद्रा ने अपने विद्युत वाहन तकनीक को पिनिनफार्निया के सुपरकार में उपयोग करने की योजना बनाई है।
नई जानकारी से पता चला है कि, आनंद महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, इंटेलीजेंट मोबिलिटी के लिए विभिन्न उत्पादों का निर्माण करना चाहते है। इसमें बहुत सारी स्वायत्त विद्युत वाहनों का निर्माण शामिल होगा। महिंद्रा फॉर्मूला ई में हिस्सा ले रही है, और सबसे हाल का रेस लंदन में आयोजित हुआ था। हालांकि, कंपनी ने 6 ऑटो ब्रांड, 4 आईटी ब्रांड, और अन्य कंपनियों में भी भारी निवेश किया है।
ऑटोकार से हुए बातचीत के दौरान, आनंद महिंद्रा ने कहा उनके पास एक योजना है कि वह अपनी तकनीकी विशेषज्ञता को भारत के विभिन्न कंपनियों के साथ शेयर करना चाहते है। जब लंदन में फॉर्मूला ई रेस की घोषणा हुई थी, तब आनंद महिंद्रा पिनिनफार्निया के भविष्य के योजना के बारे में पत्रकारों से बात करने में लगे हुये थे, बातचीत में उनके खुद के कार की डिजाईन भी शामिल थी।
पिनिनफार्निया ने स्वीस कंपनी के लिए एच2 स्पीड हाईड्रोजन-संचालित कॉन्सेप्ट कार जिसका नाम, ग्रीन जी.टी. है, को भी डिजाइन किया था, और इस कॉन्सेप्ट कार को जिनेवा मोटर शो 2016 के दौरान पेश किया गया था। चेयरमैन कहते है, पिनिनफार्निया अपने आप में एक ब्रांड है, इसलिए यह केवल दुसरे ब्रांड के लिए ही कार डिजाइन नहीं करती है बल्कि खुद के लिए भी करती है, जो कि पहले किसी भी कार डिजाइन करने वाले कंपनियों द्वारा नही किया गया है।
बहुत सालों के बाद, महिंद्रा स्वायत्त वाहन के निर्माण में कदम रखने की तैयारी कर रही है और विद्युत वाहन के रेंज में विस्तार कर रही है। महिंद्रा, ई2ओ और फॉर्मूला ई रेसिंग अनुभव के साथ विद्युत कार निर्माता की श्रेणी में सबसे महत्त्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में हो चुकी है, और अब महिंद्रा ने अपनी विद्युत वाहन तकनीक को पिनिनफार्नियाके सुपरकार में शामिल करने का योजना बना रही है।