नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया है। मारुति देश की पहली ऐसी कंपनी है जिसने ये कीर्तिमान हासिल किया है।
जल्द पेश करेगी ऑडी अपनी नई क्यू3 एसयूवी, ये होंगे फीचर्स
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिडेट ने देश में करीब 2 करोड़ कारों से ज्यादा का उत्पाद कर लिया है। ऐसा करने वाली मारुति पहली कंपनी है। इस लक्ष्य को पाने के लिए मारुति को करीब 34 साल 6 महीने का समय लगा है।
आपको बता दें कि मारुति सुजुकी इंडिया ने अपना उत्पादन सन् 1983 से शुरु किया था। इस मौके पर कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ केनिचि अयुकावा ने कहा है कि दो करोड़ का उत्पादन लक्ष्य हाासिल करना मारुति सुजुकी ब्रांड में लोगों का भरोसे का सबूत है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2 करोड़ वाहनों में से 1.43 करोड़ कारें कंपनी ने अपने गुरुग्राम की साइट में बनाई गई है जबकि 56.2 लाख वाहनों का निर्मण मानेसर संयंत्र में किया गया है।
हुंडई भारत में पहली SUV इलेक्ट्रिक करेगा लॉन्च
आपको बताते चले कि कंपनी ने दस लाख कारों का उत्पादन का आंकड़ा मार्च 1994 में हासिल किया था। वहीं अप्रैल 2015 में 50 लाख वाहन का आंकड़ा और मार्च 2011 में एक करोड़ कारों के उत्पादन लक्ष्य को पार किया था।