Home लेटेस्ट लॉन्च मारुति सुजुकी एस-क्रॉस फेसलिफ्ट के लॉन्च की पुष्टि हुई

मारुति सुजुकी एस-क्रॉस फेसलिफ्ट के लॉन्च की पुष्टि हुई

by कार डेस्क

बाजार में मारुति की सबसे महंगी कार, एस-क्रॉस जल्द ही फेसलिफ्ट प्राप्त करने के लिए तैयार है। हालांकि, पिछले साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए मॉडल का अनावरण किया गया था, लेकिन भारतीय लॉन्च 2017 में होना था। अब, मारुति सुजूकी ने पुष्टि की है कि दीवाली के दौरान यह लॉन्च होगा। यह जानकारी मारुति की नई डिज़ायर के लॉन्च के दौरान सामने आई थी।

भारतीय मॉडल में संभावना है कि इसमें यूरोपीय बाजार में पेश किए गए बदलाव भी होंगे। ये परिवर्तन सूक्ष्म हैं, फिर भी नए एस-क्रॉस को थोड़ा और अधिक बुच बनाते हैं। 2017 एस क्रॉस को वर्टिकल ग्रिल मिलता है, जो की आकार में बहुत बड़ा है और बॉल्डर अपील देता है।

क्रॉसओवर को नए डायमंड कट मिश्र धातु के पहियें मिलते हैं, जो की अत्याधिक आकर्षक लुक देता है, लेकिन हमें यह यकीन नहीं है कि यह पहियें भारतीय बाजार में आएंगे या मारुति भारत के लिए विशिष्ट पहियों को प्रदान करेगी।

नई एस-क्रॉस को एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट और एलईडी टेल लैंप मिलेगा। प्रोजेक्टर हेडलाइट्स को अब हैलोजन के बजाय एलईडी मिलेगा, कुछ ऐसा जो की नए मारुति मॉडल जैसे डिज़ायर और इग्निस पर देखा जा सकता है। कुल मिलाकर, शेल डिज़ाइन एक समान रहता है, लेकिन मामूली बदलाव इसे अधिक मस्कुलर बनाते है।

केबिन में भी कई बदलाव होंगे। इसमें ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो की सुविधा के साथ टच-सेंसिटिव इंफोटेंमेंट स्क्रीन होगी। सीटें और अन्य उपकरण मौजूदा मॉडल के समान ही रहेंगे।

मारुति इंजन के वर्तमान सेट के साथ नए एस-क्रॉस संचालित रखेगी। इसमें 1.3 लीटर डीडीआईएस इंजन होगा, जो की 89 बीएचपी की अधिकतम पावर और 200 एनएएम की अधिकतम टोर्क का उत्पादन करेगा।

118 बीएचपी की अधिकतम पावर और 320 एनएम की अधिकतम टॉर्क के साथ अधिक शक्तिशाली 1.6 लीटर डीजल इंजन भी होगा। मारुति कार की पेट्रोल संस्करण भी ला सकती है।

अक्टूबर के आसपास शुरू होने वाले त्योहारी सीजन के लिए नए एस-क्रॉस के लॉन्च की पुष्टि की गई है। एस-क्रॉस में नई सुविधाओं के साथ सीमांत मूल्य वृद्धि हुई है।