Home लेटेस्ट लॉन्च निसान जल्द ही पेश करेगी, एक्स-ट्रेल 2016

निसान जल्द ही पेश करेगी, एक्स-ट्रेल 2016

by कार डेस्क

निसान इंडिया, भारत में ‘निसान एक्स-ट्रेल’ की नई संस्करण को साल के अंत तक लॉन्च करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। जापानी कार निर्माता द्वारा यह कार भारतीय बाजार के लिए एक मुख्य उत्पाद के तौर पर साबित होगी।

परिचय:

निसान इंडिया, भारत में ‘निसान एक्स-ट्रेल’ की नई संस्करण को साल के अंत तक लॉन्च करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। जापानी कार निर्माता द्वारा यह कार भारतीय बाजार के लिए एक मुख्य उत्पाद के तौर पर साबित होगी।

निसान एक्स-ट्रेल, निसान द्वारा भारतीय बाजार के लिए पेश की गई पहली उत्पाद थी जिसे पहली बार 2004 में लॉन्च किया गया था। पहली बार जब निसान एक्स-ट्रेल को लॉन्च किया गया था तब भारतीय वाहन बाजार की स्थिति ठीक नहीं थी, अत: परिणामस्वरूप पिछले वर्ष 2015 में निसान ने निसान एक्स-ट्रेल को भारतीय बाजार से वापस ले लिया था।

आगामी निसान एक्स-ट्रेल एसयूवी को फ्रैंकफर्ट मोटर शो के दौरान 2013 में प्रदर्शित किया गया था। यह वाहन बाकि अन्य एसयूवी वाहनों से आकार में अलग है पर इसका लुक अनूठा और स्पोर्टी है। यह पूर्णतया विद्युतीय संचालित व्हील ड्राइव सिस्टम से सुसज्जित है। यह एसयूवी सी.एम.एफ मंच पर आधारित है।

यह निसान की अन्य एक्स-ट्रेल की अपेक्षा में अधिक माइलेज देने का दावा करती है। निसान एक्स-ट्रेल के चिसेल और स्लीक की डिजाइन के वजह से यह आगामी वाहन यूरोपियन नाम से संबोधित की जा सकती है।

विशेषताएं:

नई आगामी निसान एक्स ट्रेल 2 लीटर की डीजल इंजन और सी.वी.टी ट्रांसमिशन के साथ पेश की जाएगी। इस आगामी संस्करण का अंदरूनी भाग निसान की पुरानी एक्स-ट्रेल की अपेक्षा में बेहतर और अलग होगी। इसमें काफी सारी ऐसी नई विशेषताएं पेश की जा रही है, जो निसान के एक्स-ट्रेल की पुरानी संस्करण में मौजूद नहीं थी। भारतीय बाजार के लिए यह पहली 7 सीटों वाली एक्स-ट्रेल एसयूवी है। केबिन लेआउट पुरानी संस्करण जैसा हि है।

यह कार भारत में एसेम्बल नही की जाएगी पर कम मात्रा में उपलब्ध होने के कारण भारत में इसका निर्यात एस.बी.यू के रास्ते होकर किया जाएगा।

कीमत:

इसकी कीमत दिल्ली की एक्स-शोरूम के आधार पर 32 लाख से 35 लाख तक होगी।

प्रतिद्वंदी कारें:

जब यह कार भारत में लॉन्च होगी तब इसका कड़ा सामना ह्युंडई सेंटा फी और टोयोटा फॉर्च्यूनर से होगा।

अतिरिक्त जानकारी:

बॉडी टाइप – एसयूवी / एमयूवी।

ईंधन प्रकार – डीजल।

अनुमानित लॉन्च: अगस्त, 2016।

अनुमानित कीमत: 32 लाख से 35 लाख।