टोयोटा ने भारत-बद्ध, दुसरी पीढी की नई टोयोटा फॉर्च्यूनर को साउथ अफ्रीका में लॉन्च किया है। दुसरी पीढी की यह नई टोयोटा फॉर्च्यूनर 3 ग्रेडों में उपलब्ध होगी: एंट्री ग्रेड, स्टैंडर्ड ग्रेड और हाई ग्रेड।
एंट्री ग्रेड: यह 2.4 जीडी और 2.7 डूअल वीवीटी-आई इंजनों के साथ होगी, 2.4 लीटर की यह जीडी डीजल इंजन 110 किलोवॉट (148 हॉर्सपावर) तक पावर और 400 न्यूटनमीटर तक टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम होगी। यह 6 गति की मैनुअल ट्रांसमिशन या 6 गति की ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन द्वारा संचालित होगी।
2.7 डूअल वीवीटी-आई पेट्रोल इंजन 122 किलोवॉट (164 हॉर्सपावर) और 245 न्यूटनमीटर टॉर्क उत्पन्न करनेमें सक्षम है। यह 6 गति की ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन द्वारा संचालित होगी।
एंट्री ग्रेड में ध्यान देने योग्य विशेषताएँ इस प्रकार है- आगे की भाग फॉग लैम्प, 17 इंच की मिश्र धातु के पहिये और संपूर्ण मिश धातु द्वारा निर्मित स्पेयर व्हील, रुफ रेल्स, रेयर स्पॉयलर, चमकदार एंट्री और क्रूज नियंत्रण।
स्टैंडर्ड ग्रेड: यह केवल2.8 लीटरकी जीडी डीजल इंजन में उपल्ब्ध है जो 130 किलोवॉट (174 हॉर्सपावर) और 420 न्यूटनमीटर तक टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है, यह 6 गति की मैनुअल ट्रांसमिशन द्वारा संचालित है, जबकि 450 न्यूटनमीटर तक के टॉर्क के साथ यह 6 गति की ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन द्वारा संचालित है। 4 पहियों की ड्राइव सिस्टम में, दोनों ट्रांसमिशन द्वारा संचालित होने की संभावना है।
स्टैडर्ड ग्रेड की विशेषताएँ इस प्रकार है- ‘फॉलो मी होम’ फंक्शन के साथ एलईडी हेडलैम्प, ऑटो एयर कंडीशनर, चमड़े का असबाब, मल्टीमीडिया सिस्टम और रिवर्सिंग कैमरा के लिए 7 इंच की डिस्प्ले, और फ्रंट, नी, कर्टेन, और साइड एयरबैग।
हाई ग्रेड: यह शीर्ष छोर की 4.0 लीटरकी वी6 पेट्रोल इंजन के साथ है। यह इंजन 130 किलोवॉट (174 हॉर्सपावर) और 175 किलोवॉट (235 हॉर्सपावर) और 376 न्यूटनमीटर तक का टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। पावर संचालन का कार्य 6 गति की ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन द्वारा संपादित होगा।
इसकी विशेषताओं में- 7इंच की मनोरंजक सिस्टम, सेटेलाइट नेवीगेशन और पावर लिफ्टगेट शामिल है।
साऊथ अफ्रीका में 2016 की टोयोटा फ़ॉर्च्यूनर की कीमत:
- 2.4 जीडी-6 उन्नत बॉडी मैंउअल – आर4,36,400 (19,41,205 रुपए)
- 2.4 जीडी-6 उन्नत बॉडी ऑटोमेटिक – आर4,53,400 (20,16,825 रुपए)
- 2.7 वीवीटी-आई उन्नत बॉडी ऑटोमेटिक – आर4,29,400 (19,10,067 रुपए)
- 2.8 जीडी-6 उन्नत बॉडी मैनुअल – आर5,13,400 (22,83,718 रुपए)
- 2.8 जीडी-6 4×4 मैनुअल – आर5,71,400 (25,41,715 रुपए)
- 2.8 जीडी-6 उन्नत बॉडी ऑटोमेटिक – आर5,31,400 (23,63,786 रुपए )
- 2.8 जीडी-6 4×4 ऑटोमेटिक – आर5,89,400 (26,21,783 रुपए)
- 4.0 वी6 4×4 ऑटोमेटिक – आर6,33,400 (28,17,504 रुपए)